March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

38 वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल “तेजस्वनी” व शुभंकर “मौली”का पौड़ी पहुंचने पर एसएसपी पौड़ी ने किया स्वागत।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

उत्तराखण्ड राज्य 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है इस दौरान राष्ट्रीय खेल की मशाल “तेजस्वनी” व शुभंकर “मौली” सहित मशाल रैली राज्य के विभिन्न जनपदों में जाकर राष्ट्रीय खेलों के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार कर रहे हैं सभी जगह लोगों द्वारा पूरे उत्साह व जोश के साथ इस रैली का भव्य स्वागत किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 23.01.2025 को 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल व शुभंकर का जनपद पौड़ी गढ़वाल में आगमन होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रीय खेलों की यह मशाल रैली कोटद्वर,दुगड्डा,लैंसडाउन होते हुए पौड़ी के कण्डोलिया मैदान में पहुंची है, और कल मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम रांसी में किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध पांण्डवाज बैंड द्वारा अपनी भव्य प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Share