चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत112 कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी जिसमे कॉलर द्वारा कॉल कर बताया कि दुर्गा चौक जौलीग्रान्ट पर एक व्यक्ति को बिजली का करन्ट लग गया है, सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल रवाना किया गया। मौके पर जाकर पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि मनोज पवांर पुत्र श्री विक्रम सिंह पवांर निवासी दुर्गा चौक गली न0-3 जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून जो की दुर्गा चौक के पास स्थित कैन्तूरा भवन की छत पर हार्डिग बोर्ड निकालने के लिए गया था, छत के ऊपर से जा रही बिजली की 11000 वाल्टेज की लाईन की चपेट पर आने पर मनोज पवांर करन्ट से झुलस गया, जिसको 108 एम्बुलेन्स के द्वारा राजकीय अस्पताल डोईवाला भिजवाया गया, अस्पताल मे चिकित्सक द्वारा मनोज पवांर उपरोक्त को मृत घोषित किया गया है । परिजनो की उपस्थिति मे शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही