
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
हर वर्ष श्रीनगर में भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजित किया जाता है, इस अवसर पर मेला क्षेत्र में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और लोकगीतों का प्रदर्शन,आकर्षक धार्मिक झांकियाँ, पारंपरिक गढ़वाली बाजार तथा स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं क्षेत्रीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेला, जो कि दिनांक 04.11.2025 से 10.11.2025 तक श्रीनगर में आयोजित होने जा रहा है, जिसके के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार एवं जिला प्रशासन टीम के साथ मिलकर आवास विकास मैदान श्रीनगर में पहुंचकर मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य बिंदुओं-

🔹 मेले परिसर में भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था, तथा पुलिस बल की तैनाती की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
🔹 प्रवेश एवं निकास द्वारों, अग्निशमन व्यवस्था, तथा CCTV कैमरा कवरेज का भी निरीक्षण किया गया।
🔹 डायल 112 रेस्पॉन्स टीम, ट्रैफिक यूनिट, और सीसीटीवी मॉनिटरिंग सेल को विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव