
कल भीमताल निवासी एक गर्भवती महिला की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ने पर, नैनीताल पुलिस के *सीपीयू कर्मियों उप निरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल रोहित सिंह ने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय* देते हुए *वाहन को स्कॉर्ट कर सुरक्षित रूप से हल्द्वानी के SK नर्सिंग होम पहुंचाया।* समय पर सहायता मिलने से महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी।
इस सराहनीय और जीवनरक्षक कार्य के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने दोनों पुलिसकर्मियों को *प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।*
*उन्होंने कहा कि* ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। इनकी निष्ठा, मानवीयता और तत्पर सेवा भावना, पूरे बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी सशक्त करते हैं।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द