
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा नववर्ष के आगमन के दृष्टिगत जिले के हल्द्वानी, लालकुआं और रामनगर सर्किल के थाना क्षेत्रों में *बीते दिवस दोपहर से देर शाम तक*
ऑपरेशन सैनेटाईज चलाया गया।
अभियान के दौरान *श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं तथा श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर* के नेतृत्व में गठित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी, बनभूलपुरा, काठगोदाम, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, मुखानी तथा चोरगलिया क्षेत्र में स्थित होटल, ढावे, ठेले, संदिग्ध व्यक्तियों को चैक किया गया। चेकिंग में डॉग/बम स्क्वॉड को भी सम्मिलित किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा *कुल 344 होटल, 209 ढाबे, 201 ठेले समेत 1675 व्यक्तियों* को चेक किया गया। *कुल 285 लोगों का सत्यापन* किया गया तथा *378 संदिग्ध व्यक्तियों* का *पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान* करते हुए *कुल 1.09 लाख रुपये* का जुर्माना वसूला गया ।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार