
वर्तमान में आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाई जा रही है। इस योजना को सुदृढ बनाने हेतु वर्तमान में प्रचलित सोमवती अमावस्या स्नान के यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है।इसी के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला 2027, द्वारा सोमवती अमावस्या के यातायात प्रबंधन एवं स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं की पैदल यातायात योजना का जायजा लिया जा रहा है। उनके द्वारा अपनी टीम के साथ हर की पैड़ी एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया गया एवं कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से भी वाहन एवं पैदल यातायात प्लान को समझ गया। इस दौरान वहां निरीक्षक योगेश देव व प्रतिसार निरीक्षक संजीव शर्मा मौजूद रहे।


More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति