
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा चाइनीज़ माँझे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा मांझे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाकर जनहानी को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हैं।पूर्व में भी जनपद पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा को जब्त कर उसे नष्ट किया गया साथ ही अवैध रुप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
उक्त निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खड़खड़ी क्षेत्र में चाइनीज माँझे से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के तहत दोपहिया वाहनों पर चाइनीज मांजे से रोकथाम के लिए सुरक्षा उपाय जैसे तार लगवाये गये व सभी से अपील की गयी की वह दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें एंव सावधानी के साथ दुपहिया वाहन चलायें।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा