
देहरादून
बलूनी क्रिकेट अकेडमी में आयोजित की जा रही *”रोड सेफ्टी प्रिमियर लीग 2025″* का आज दिनांक 13-02-2025 को फाइनल मुकाबला यू0पी0ई0एस0 रॉयल तथा सोशल बलूनी पैंथर्स के बीच खेला गया, प्रतियोगित के फाइनल मैच में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की गई। फाइनल मुकाबले में सोशल बलूनी पैंथर्स की टीम द्वारा यू0पी0ई0एस0 रॉयल को हराकर खिताब पर कब्जा किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुरूस्कार वितरण के दौरान विजेता टीम के खिलाडियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा बताया गया कि खेल- प्रतियोगितओं के माध्यम से सड़क- सुरक्षा के महत्व को उजागर करना एक सराहनीय पहल है, सडक दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग अपनी जान गवांते है, जो एक बहुत बडा और गंभीर विषय है, जिस पर हम सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने का एक मात्र उपाय सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनाते हुए यातायात नियमों का पालन करना है। हम सभी को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए प्रत्येक आमजन, विशेषकर युवा वर्ग, तक उन्हें पहुंचाकर यातायात नियमों के पालन करने के लिये प्रेरित करना होगा।
कार्यक्रम के अन्त में एसएसपी देहरादून द्वारा रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खेल प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के लिये आयोजकों की सराहना की गई।

More Stories
दोहरे मर्डर से दहला उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर ,युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर की हत्या,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की शुरू !
देहरादून पुलिस पर मुख्यमंत्री की नाराज़गी का दिखा खौफ, चंद घंटो मे ही तिब्बती मार्किट हत्याकांड के आरोपोंयों को मुठभेड़ मे किया घायल अवस्था मे गिरफ्तार,एक बदमाश लाडपुर के जंगल मे तो एक लाल तप्पड़ मे बना पुलिस की गोली का शिकार !
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री