
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर मसूरी महिला कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए इसे जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। मंगलवार को प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने आरोप लगाया कि कई लोगों को बिना उचित जांच के नोटिस भेजे जा रहे हैं और नोटिस में आपत्ति के स्पष्ट कारण भी दर्ज नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि SIR की मैपिंग सही तरीके से नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों के सामने अपने साक्ष्य जुटाने की बड़ी समस्या है। कई बुजुर्गों से 50 से 60 साल पुराने दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जबकि उन्होंने इतने पुराने रिकॉर्ड कभी संभालकर नहीं रखे।
जसबीर कौर ने कहा कि कई लोगों के नाम को लेकर बेवजह आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जबकि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं, कई युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि SIR की प्रक्रिया को लेकर बीएलओ पर भी दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें पर्याप्त सहयोग व समय नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और सरकार से प्रक्रिया को सरल बनाने तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने की मांग की।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि मतदाता पहचान को आधार कार्ड से लिंक कर प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, ताकि भविष्य में मतदाता सूची को एकीकृत और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से न छूटें और किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक