
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार मे लगने वाले विशाल कावड़ मेले मे तैनात पुलिस को कावड़ मेले के समापन के बाद सभी सुरक्षाकर्मियों की मेहनत को मिला मंच, कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद प्रेमनगर आश्रम में बड़े खाने के आयोजिन मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा बलो के अधिकारियो और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिसमे पुलिस मुख्यालय स्तर से पुलिस के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए आपको बता दे की जलाभिषेक उपरांत श्रावण कांवड़ मेला 2026 की औपचारिक समाप्ति की घोषणा के पश्चात मेले में नियुक्त फोर्स के उत्साहवर्धन हेतु आज सांय प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में पुलिस प्रशासन के बड़े खाने का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल आदि ऑफिसर्स पैरामिलिट्री फोर्स के ऑफिसर्स का पुष्प guch देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ मेला से संबंधित रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान तालियों का शोर गवाह था कि आयोजन को कितने बेहतरीन तरीके से निभाया गया है।

पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर से आए ऑफिसर्स ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह को सफल आयोजन की बधाई देते हुए पहली बार ड्यूटी कर रहे ट्रेनीज रिक्रूट्स द्वारा ग्राउंड पर दिखाई गई मेहनत की सराहना की। साथ ही पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ की भी तारीफ की।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक लॉयन ऑर्डर द्वारा हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से आए व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त फोर्स को बधाई देते हुए 03 दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी / कर्मचारी Paramilitary फोर्स के अधिकारी एवं जवान व शहर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहेl
सम्मान समारोह के अंत में उपस्थित सभी जन द्वारा लजीज भोजन का आनंद लिया गया।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक