देहरादून
आज दिनांक- 07/02/2025 को शुक्रवार की परेड का पुलिस लाइन देहरादून में आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों/आरटीसी/पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड का निरीक्षण कर फिजिकल फिटनेस के लिये नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की परेड कराने के निर्देश दिये गये।
परेड के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त उन सभी पुलिस कर्मियों, जो लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे है, से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता का आस्वासन देते हुये इस सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
परेड में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों के अतिरिक्त विभिन्न थानों/कार्यालयों/ शाखाओं/ पुलिस लाइन में नियुक्त 450 पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!