
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों, जिसमें कुछ व्यक्ति रेलवे स्टेशन देहरादून के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई झगडा/मारपीट कर लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तो उक्त सभी अभियुक्तों का थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मपुरी, चमनपुरी आदि क्षेत्रों का होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 27-05-26 को उक्त वीडियों में हुड़दंग करते दिखाई दे रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे प्रतापगढ उत्तर प्रदेश जाने के लिये रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर आये थे। इस दौरान लाइन में खडे कुछ अन्य युवको से उनकी कहासुनी हो गई, उक्त विवाद के चलते उनके मध्य आपस मे मार पीट की घटना हुई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- फैजान पुत्र मोहम्मद आसिम निवासी 1084 लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष।
2- साहिल पुत्र सलीम अहमद निवासी मकान नंबर -03 चमन पुरी निकट पुलिस चौकी बाजार, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
3- सुहैल पुत्र मोहम्मद हारून निवासी – ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
4- सारिक पुत्र सब्बन खॉ निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष
5- अरशद पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
6- जुनैद पुत्र मोहम्मद हारून निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
*पुलिस टीमः-*
1- उ०नि० राकेश पुंडीर, चौकी प्रभारी लक्खीबाग
2- का0 हारून
3- का0 सहदेव त्यागी
4- का0 राजेश कुवंर
5- का0 नरेंद्र
6- का0 लोकेंद्र

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार
बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार
देहरादून से बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए