
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह तथा निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!