
केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी तथा कालाबाजारी व ओवररेटिंग की शिकायतों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने हैलीपैडों पर जाकर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद हैली सेवा देने वाली कम्पनियो हड़कम्प मच गया पुलिस ने गुप्तकाशी व फाटा क्षेत्रान्तर्गत संचालित 02 संदिग्ध होटल स्वामियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है आपको बता दे कि जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम जाने हेतु हैलीकॉप्टर टिकटों की ठगी तथा कालाबाजारी व ओवररेटिंग की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने थाना प्रभारी गुप्तकाशी व एसओजी की टीम को निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस के स्तर से आज गुप्तकाशी व फाटा क्षेत्रान्तर्गत संचालित हो रही विभिन्न हैली सेवा प्रदाता कम्पनियों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान पुलिस के स्तर से सम्बन्धित हैली सेवा प्रदाता कम्पनियों के स्टाफ व हैलीपैड पर मौजूद यात्रियों व लोगों से आवश्यक पूछताछ की गयी। हालांकि इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की शिकायतें नहीं मिली परन्तु पुलिस कार्यवाही से विभिन्न हैलीपैडों पर हड़कम्प मचा रहा। वहीं पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर गुप्तकाशी व फाटा क्षेत्रान्तर्गत संचालित 02 होटल स्वामियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध ईमेल के माध्यम से यात्रियों से ओवररेटिंग कर हैलीकॉप्टर टिकट दिलाये जाने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस के स्तर से इनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाये जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा