गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए प्राथमिक विद्यालय परसारी और डुमक को यूनिक बूथ, प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव और अल्कापुरी को मॉडल बूथ, राइका गोपेश्वर में महिला बूथ, प्राथमिक विद्यालय को कुंड दिव्यांग बूथ और आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी को यूथ पोलिंग बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर मतदाताओं को घर जैसा माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। मॉडल बूथों पर खान-पान और बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान की अलग से व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं को सुखद अहसास के लिए मॉडल बूथों को अच्छे से सजाया गया है। मॉडल बूथों में महिला, युवा एवं दिव्यांग मैनेज बूथ और यूनिक बूथ शामिल है। महिला प्रबंधन वाले बूथों पर सभी कार्मिक महिला, दिव्यांग प्रबंधन बूथ पर दिव्यांग और युवा बूथ पर सभी युवा कार्मिक तैनात किए गए है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा