
आज शुक्रवार को एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने सोनप्रयाग पहुंचकर प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, एसएचओ सोनप्रयाग व निरीक्षक यातायात को इस सप्ताह के अन्त में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये ताकि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड होकर केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों। उन्होने सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत के ड्यूटी प्वाइन्टों, पंजीकरण काउन्टर, शटल सर्विस तक लगने वाली लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट