
➡️ दिनांक 03.05.2026 को वादी ओमकार पुत्र सोमलाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा थाना पुलभट्टा में सूचना दी गई कि दिनांक 30.04.2026/01.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा में FIR संख्या 71/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
🛑 घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
➡️ गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। जांच के दौरान घटना की तिथि एवं समय पर चार संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर घटनास्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस, SOG रुद्रपुर की सहायता से दिनांक 14.05.2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 19 वर्ष
2. एक विधि विवादित किशोर
*बरामदगी का विवरण
➡️ अभियुक्त राज से बरामदः
• एक पीली धातु की गले की चेन
• एक मंगलसूत्र
• एक डायमंड की लेडीज अंगूठी
• एक सफेद धातु की लेडीज अंगूठी
➡️ विधि विवादित किशोर से बरामदः
• एक पीली धातु की जेंट्स अंगूठी
• एक पीली धातु की लेडीज अंगूठी
• एक सफेद धातु की लेडीज अंगूठी
• एक घड़ी
➡️ बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹06 लाख
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
➡️ उ0नि0 दिनेश चन्द्र भट्ट
➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
➡️ का0 गजेन्द्र सिंह
➡️ का0 अनिल कुमार
➡️ का0 प्रेम कनवाल
➡️ का0 दीपक बिष्ट
➡️ का0 भूपेन्द्र आर्या (SOG रुद्रपुर)
*एसएसपी का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के जारी किये निर्देश।
मसूरी में देर रात दो समुदायों में बवाल, मारपीट के बाद कोतवाली में रातभर हंगामा सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग !
वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार राजीव भार्गव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मे मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश का प्रधान महासचिव किया नियुक्त।