
दिनांक 26 मई 2025 को कोतवाली सोनप्रयाग पर पंजीकृत मु.अ.सं. 22/2025 धारा 306 भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियोग में विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त तनुज चौहान पुत्र श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम डांगी, मनारस्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करने के बाद गत दिवस मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है।
बताते चलें कि शिकायतकर्ता अंकित गैरोला संचालक होटल ऑल इण्डिया यात्री विश्राम गृह, ग्राम त्रियुगीनारायण, थाना सोनप्रयाग ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि उनके होटल में काम करने वाले तीन युवकों द्वारा उनके होटल से 8 लाख की नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी करने की तहरीर पर उपरोक्तानुसार अभियोग पंजीकृत होने पर विवेचना के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है। अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है।
*पुलिस टीम का विवरण*
1- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
2- मुख्य आरक्षी मनोज
3- आरक्षी संदीप सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग
*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान