January 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शरदपूर्णिमा को किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय

शरद पूर्णमा का व्रत शास्त्रो मे मनोकमना पूर्ण करने वाला बताया गया है इतना ही नही शरद पूर्णमा से जुडे कई टोटके और उपाय भी अनंत काल से चले आ रहे है आखिर कौन कौन से है वे उपाय जिन्हे कर के आप पा सकते है मन की शांति और तन के रोगो से मुक्त बता रहे है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राकेश गुप्ता जी

💐शरद पूर्णिमा का व्रत मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है।

💐धार्मिक दृष्टि से ये तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है

💐ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो जातक को मानसिक समस्याओं, नींद की कमी, निर्णय लेने में मुश्किल होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति मानसिक रूप से अशांत रहता है और आसानी से तनाव का शिकार हो जाता है।

💐यदि आपकी भी कुंडली में चंद्र ग्रह अशुभ या नकारात्मक रूप से विराजमान हैं, तो इस शरद पूर्णिमा पर आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

‘* पूर्णिमा की रात चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट होता है और चंद्रमा की 16 कलाओं की आभा पृथ्वी के प्रत्येक जीव को प्रभावित करती है। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करने से आप चंद्र ग्रह के दुष्प्रभाव में कमी ला सकते हैं।

👍शरद पूर्णिमा को रात में गाय के दूध से बनी खीर में घी और चीनी मिलाकर खुले आसमान के नीचे रख दें। दूसरे दिन इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इससे चंद्रमा को मजबूती मिलती है।

💐शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी पूजन से कर्जों से मुक्ति मिलती है, इसलिए इसे कर्ज मुक्ति पूर्णिमा भी कहा जाता है।

💐 ज्योतिष के अनुसार, इस रात्रि को श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप और भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ कार्यों में सिद्धि दिलाता है।

💐शरद पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद मां महालक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल-पीले पुष्प चढ़ाएं और भोग लगाएं। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं।

💐 कमलगट्टे या स्फटिक माले से “

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ।।”

का जाप करें। अवश्य लाभ होगा

You may have missed

Share