देहरादून। महिला ने फोन पर संपर्क में आए युवक पर जबरन घर के बाहर बुलाने और कार में बैठाकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोपी पर दुष्कर्म के दौरान महिला की अश्लील फोटो खींचकर उनके जरिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी महिला ने गुरुवार को तहरीर दी।मामला एक राँग नम्बर लगने से शुरू हुआ था महिला ने बात करने से मना किया तो अकरम अश्लील बाते बोलकर ब्लैकमेल करने लगा। और बार-बार फोन करने लगा लेकिन हद तो तब हो गईजब अकरम शाम पांच बजे के करीब घर के पास पहुच गया और फोन पर कहा कि वह महिला के घर के बाहर ही खडा है और अगर वह बाहर नहीं आई तो वह अंदर आकर घर वालो को मार कर उसे बदनाम कर देगा। डर के मारे महिला बाहर आ गई तो अकरम ने उसे जबरदस्ती कार मे बैठा कर उसके घर के आसपास घुमाया इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सूनसना इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां कार में अकरम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला की अश्लील फोटो भी खींच ली।
इसके बाद आरोपी महिला को धमकी देने लगा गया कि इस बारे में किसी को बताया तो इसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया।
उसने आरोपी अकरम निवासी ढकरानी, विकासनगर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील