
*सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को नमन कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।*
*कहा – शहीदों का बलिदान देश हमेशा स्मरण रखेगा।*
देहरादून, 14 फरवरी। पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश शहीदों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा। मंगलवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हो गये थे। जिसमे उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। मंत्री ने कहा पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए. इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा शहीदों के सम्मान में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ले रहे है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।


More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,