
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
राजधानी मे घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए घरेलू और फ़ूड डिलीवरी करने वाले डिलीवरी तीन डिलेवरी बॉयज को गिरफ्तार किया है जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे थे पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 लाख रु० कीमत की 29.94 ग्राम अवैध स्मैक व 158 ग्राम चरस बरामद की है गिरफ्तार डिलीवरी बॉय Blinkit कम्पनी में काम करते थे जो , घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08/12/2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों 1- फुजैल पुत्र जिशान 2- वसीम पुत्र मौ0 आदिल तथा 3- अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध स्मैक , वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम अवैध स्मैक तथा अजय उर्फ मोनू के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त फ़ुजैल तथा वसीम blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते है, जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त फुजैल व वसीम द्वारा बताया कि वह दोनो Blinkit कम्पनी में काम करते है, उनके द्वारा उक्त स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदी थी, जिसे वह डिलीवरी करते समय स्थानीय लोगो/कॉलेज के छात्रो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्त बरामद स्मेक को बेचने रायवाला से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त अजय उर्फ मोनू, हरिद्वार में वेटर का काम करता है तथा उक्त चरस को कुरूक्षेत्र से खरीदकर लाया था, जिसे वह बाबा लोगो को मंहगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर उससे पहले ही पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी कोतवाली नगर हरिद्वार से चोरी के प्रकरण में जेल भी जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम दबलेण, थाना नरवाणा, जिला जिन्द हरियाणा, उम्र 22 वर्ष
2-फुजैल पुत्र जिशान, निवासी ग्राम सुल्तानपुर चिलकाना, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर उ0प्र0, हाल पता आजाद कालोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष
3-वसीम पुत्र मौ0 आदिल, निवासी ग्राम नल्हेड़ा चिलकाना सुल्तानपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0, हाल पता आजाद कालोनी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- 29.94 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 09 लाख रुपये)*
2- 158 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
2- उ0नि0 आदित्य सैनी
3- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
4- अ0उ0नि0 राम निवास
5- अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
6- का0 अनित कुमार
7- का0 विकास कुमार
8- का0 नन्दकिशोर
9- का0 अनुज कुमार
10- का0 प्रवीण कुमार
11- हे0का0 चन्द्रपाल
12- का0 अमित सैनी

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक