देहरादून
बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम धामी के निर्देश पर एसटीएफ में एएसपी स्वप्न किशोर के नेतृत्व में एक और छह सदस्यीय SIT टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एक सीओ व चार इंसेक्टर शामिल रहेंगे। पूर्व में इस मामले में एसएसपी उधमसिंह नगर भी 11 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन कर चुके है।
उधर,पशुपालन व कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने साजिश के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ बताया। कुछ दिन पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा भी बेटे सौरभ के साथ सीएम धामी से मिले थे।
पुलिस के मुख्य प्रवक्ता एडीजे वी मुरुगेशन ने बताया कि सीएम ने इस मामले में SIT गठन के आदेश दिए थे। यह दोनों टीम मिलकर हत्या की साजिश का खुलासा करेगी।
सितारगंज से भाजपा विधायक व मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का खुलासा होते ही पुलिस ने 11 अक्टूबर को बहेड़ी के गुड्डू तांत्रिक व हीरा सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही हीरा सिंह मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला था।
मंत्री सौरभ बहुगुणा से जुड़े इस मामले में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस साजिश में खनन माफिया की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उधर, इस मामले को देखते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है।
गौरतलब है कि आरोपी हीरा सिंह ने मंत्री की हत्या कराने के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी। हीरा सिंह ने पांच लाख सत्तर हजार रुपए एडवांस में दिए थे। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एडवांस रकम में से दो लाख 75 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस हीरा सिंह निवासी कोटा फार्म सिसोना सितारगंज, सतनाम सिंह निवासी ग्राम बऊनगर यूपी, हरभजन सिंह सिरसा फार्म के पास बहेड़ी, मो अजीज उर्फ गुड्डू निवासी नौदांडी बहेड़ी को गिरफ्तार कर चुकी है।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा