पौड़ी
एसआईटी द्वारा अंकिता मर्डर केस में साक्ष्यों और महत्वपूर्ण गवाहों के आधार पर धारा-354 (क) भा0द0वि0 एवं अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम एक्ट की धारा-5 की बढोत्तरी की गयी है। अभियोग से सम्बन्धित कब्जे लिये सभी बरामद साक्ष्य प्रदर्श/ माल जिन्हें विधि प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है, के परीक्षण परिणाम को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है। वर्तमान में विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
एसआइटी ने आरोपित पुलकित आर्य और उसके साथियों पर दर्ज मुकदमे में यौन उत्पीड़न और देह व्यापार कराने की धाराएं बढ़ा दी है। इस संबंध में पुलकित आर्य के रिसोर्ट में मिले साक्ष्य को विधि प्रयोगशाला भेज दिए हैं।चीला बैराज से युवती का शव एसआइटी ने बरामद किया था। इसके अलावा आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद मुकदमे से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसी आधार पर एसआइटी ने शनिवार को उक्त मुकदमे में दो और महत्वपूर्ण धाराएं बढ़ा दी है।एसआइटी के अनुसार महत्वपूर्ण गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर पुलकित और उनके धारा-354 (क) भादवि एवं अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम एक्ट की धारा-5 की बढोत्तरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश गैरोला ने इसकी पुष्टि की है।

More Stories
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!