देहरादून सम्पत्ति का मोह सभी रिस्ते नाते भुलाकर आपसी प्यार को पलीता लगा देता है इसी की ताजा मिसाल देखने को मिली थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र मे जहा एक पूर्व कर्नल की बेटी ने अपनी ही बहनों और बहनोई पर अपने पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि सोनिया बख्शी निवासी सेक्टर 90 गुरुग्राम हरियाणा ने शिकायत की थी।
बताया कि उनके पिता कर्नल एसएन बख्सी का देहांत 24 जनवरी 2021 को हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बहन संगीता शर्मा, उनके पति रवि शर्मा और तीसरी बहन सपना ने उनकी मां सरोज बख्शी को बहला फुसलाकर अपने साथ शामिल कर दिया और उनके पिता की छोड़ी हुई संपत्ति बैंक बैंलेंस, जमीन व अन्य संपत्ति पर कब्जा कर लिया।
उनके पिता ने मृत्यु से पहले एक पंजीकृत वसीयत बनवाई थी, जिसमें उन्होंने पूरी संपत्ति का अधिकार उनकी मां सरोज बख्शी को दिया था। उनकी मां गंभीर बीमारियों से जूझ रही है, जिसका फायदा उठाते हुए दोनों बहनों ने संपत्ति पर कब्जा कर लिया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !