
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की *थाना सिडकुल*पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपियों के कब्जे से आला नकब आदि बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना क्षेत्र को सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग करने के आदेश प्राप्त हुए है। जिसके परिपेक्ष में दिनांक 12.11.25 को सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि में HR नंबर की i10 कार से घूम रहे कुछ लड़को को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि ये लोग चोरी के इरादे से थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए घूम रहे है।
वाहन को चेक किया गया तो उसमें आलानकब व अन्य चोरी करने में काम आने वाले औजार मिले, चार आरोपियों को आला नकब के साथ पकडा गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
1.अंशुमान पुत्र अमित कुमार निवासी चरथावल थाना थाना भवन जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2.शुभम चौधरी पुत्र वशिष्ट चौधरी निवासी ग्राम चुक्टी देवरिया थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर ।
3.आदर्श पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना नोखा जिला रोहतास बिहार हाल पता राधा एनक्लेव नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।
4.रिजवान पुत्र मीर हसन निवासी मस्जिद के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1.हथोड़ा
2. छैनी
3. प्लास
4. पेचकस
5. i10 कार
*पुलिस टीम*
1- उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
2. हेड कांस्टेबल संजय तोमर
3. कांस्टेबल कुलदीप
4. कांस्टेबल सुनील कुमार

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ