
भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुम्हार समाज के हस्तशिल्पकार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज देहरादून के जिलाधिकारी से विशेष विषय पर चर्चा करने के लिए भेंट की।
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की चकराता रोड पर ईदगाह कुमार मंडी है जहां पर अधिकांश परिवार कुमार प्रजापति समाज से आते हैं जिनका विशेष व्यापार एवं परिवार का भरण पोषण मात्र हाथ के द्वारा मिट्टी के बर्तनों एवं मुर्तियां पर आधारित होता है परंतु पिछले कुछ वर्षों से इन बर्तनों और मिट्टी की मूर्तियों को बनाने के लिए विशेष मिट्टी की आवश्यकता होती है जो की बहार अन्य राज्यों से मंगवानी पड़ती है।
क्योंकि अन्य राज्यों से आने पर चेक पोस्टों पर गाड़ी को रोका जाता है और अवैध वसूली होती है।
क्योंकि देश के प्रधानमंत्री भी शिल्प कलाकारों को प्रेरित कर रहे हैं अतः आप इस समस्या का समाधान हेतु उचित व्यवस्था करें ताकि हमारे कुम्हार भाइयों को कोई व्यवधान उत्पन्न हो।
वार्ता में वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों बबलू बंसल पार्षद संजय सिंह एवं समाज के व्यक्ति उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!
एम्स ऋषिकेश में आयोजित संस्थान के पांचवे ’व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजन के दौरान एमबीबीएस वर्ष 2026 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की ली शपथ, भावी डॉक्टरों को व्हाइट कोट की गरिमा, चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति सेवा भाव के समर्पण का दिया संदेश!
मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर मार्गों के नव निर्माण हेतु ₹11.05 लाख की स्वीकृति,. क्षेत्र वासियो को मिलेगी अवगमन मे साहूलियत. !