
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
वृंदावन से आए श्री बांके बिहारी जी मुख्य सेवायत पूज्य श्री आश्रित गोस्वामी जी महाराज द्वारा तीन दिवसीय श्री वृंदावन रस महिमा अमृत राधा नाम की महिमा का आयोजन ,व्यवसायि शुभम गुप्ता जी द्वारा श्री श्याम मित्र मंडल समिति (रजि) कोटद्वार, के सहयोग एवं तत्वाधान में किया गया। पूज्य श्री आश्रित गोस्वामी जी द्वारा भगवान शिव की रसिक भक्ति की विवेचना, राधा कृपा कटाक्ष का भक्ति मत के अनुसार अर्थ, श्री राधा रानी के दिव्य सप्त सिंधुओं पर विशिष्ट चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि युवाओं को भीड़ की जगह भजन और भजन का सर्वोत्तम मार्ग एकांत है, जिस पर साधक वृंदावन की दिव्य भक्ति को प्राप्त कर जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर सकता है ।, उन्होंने कहा कृष्ण नाम एक संपत्ति है ,जिसकी मालकिन श्री राधा रानी है ,इस संपत्ति को अर्जित करने के मार्ग उन्होंने इस कथा के माध्यम से बताएं। उन्होंने कहा ,संत पधारने से जीवन में होती है भगवान की स्मृति ,समय थोड़ा है – साधन बहुत बड़ा करना है – इसका सीधा संबंध हरी से कैसे बनाएं। इसके साथ ही श्री बांके बिहारी जी के दिव्य शाब्दिक दर्शनों का चिंतन, वृंदावन का स्वरूप – स्वभाव एवं वृंदावन के रसिक शिरोमणि जिन्होंने श्री बिहारी जी को प्रकट किया, श्री हरिदास जी की भक्ति शैली पर विशिष्ट चर्चा हुई।
कार्यक्रम में कोटद्वार वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री सुबोध गर्ग , युवा अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कंसल ,महिला सभा अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल के अतिरिक्त श्याम मित्र मंडल समिति के समस्त सदस्यों ने पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई । कार्यक्रम में शिखा गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, श्री सुशील गुप्ता, अमित गुप्ता, श्री नंदकिशोर मित्तल, सौरभ गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, लविश गुप्ता, गिरीजेश अग्रवाल ,नरेंद्र मित्तल नीरज गुप्ता ,के अतिरिक्त शहर के सैकड़ो धर्म प्रेमी लोगों ने कथा आनंद लिया तथा भंडारा प्रसादी ग्रहण की ।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त