
देवभूमि फोटोग्राफर्स टीम द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड की प्रथम 2 दिवसीय फोटो फेयर एली सी होटल, सहारनपुर रोड मे आयोजित की गयी जिसमे तमाम बड़ी बड़ी कम्पनियाँ जैसे sony, nikon, canon, panasonic lumix व अन्य फोटोग्राफी मे इस्तेमाल होने वाले उपकरण के स्टाल लगाए गए है देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ फोटोग्राफर् ने अयोजको को पटका पहनाकर व समृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया व सफल आयोजन के लिए बधाई दी. आयोजक श्री नितेश अग्रवाल, शमी वालिया व विकास कपूर जी ने देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा जी को उत्तराखंड की लोक संस्कृति की प्रतिक पहाड़ी टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. वरिष्ठ फोटोग्राफर कुलवीर त्यागी ने सोसायटी द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा की व प्रथम फोटो फेयर से जो उत्तराखंड का नाम फोटो इंडस्ट्री मे शामिल हुआ उसके लिए सभी अयोजको को बधाई दी सोसायटी से फेयर मे आसिफ, शिवराज ठाकुर, देवेश प्रजापति, गगन बत्रा, शुभम शर्मा, संजय मित्तल, अरुण कुमार, अमित मेहरा, विकास गुप्ता, नरेश वर्मा, रेहान अस्वाल, सचिन राणा, मनीष वर्मा आदि शामिल हुए.


More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!