
कार्यक्रम में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर पर सैकड़ो महिलाओं को इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ उनके इस अपार प्यार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप सभी महिलाओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है आप सभी बहनों के द्वारा महानगर भाजपा का कार्य आगे बढ़ रहा है ।
जब मैं आप सब बहनों की कार्यशैली कार्यक्रम के प्रति देखता हूं तो मुझे स्वयं में आभास हो जाता है कि हमारा कार्यक्रम सफल हो गया है। आप सभी बहने कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा परिवार का विचार एवं संस्कार प्रत्येक परिवार में जा सके इसके लिए आप हमेशा अग्रसर रहते हैं।
मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी आप सबके लिए सदैव खड़ी है। चुकी उत्तराखंड राज्य बनाने में आप जैसी महिलाओं का ही अभूतपूर्व योगदान रहा है जिस प्रकार भाई-बहन का अटूट रिश्ता होता है इस प्रकार आज हम सब का भारतीय जनता पार्टी से अटूट विश्वासपूर्ण रिश्ता है
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी भी महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजना लेकर आए हैं। मैं आज इस मंच के माध्यम से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
आप सभी महिला कार्यकर्ताओं का प्यार स्नेह इसी प्रकार मिलता रहे इसके लिए मैं आपको कोटि-कोटि नमन करता हूं।
अंत में सभी महिलाओं ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर अनंत शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा राजेंद्र ढिल्लों महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान महामंत्री सुषमा कुकरेती अनीता रीता सीमा सारिका सुधा सुषमा जोशी सुषमा पायल बबली प्रियंका अनीता सुशीला देविका रानी के कार्यकर्ता महिलाएं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


More Stories
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार