
मुज़फ्फरनगर पुलिस सावन के पवित्र माह मे कावड़ियों को सुरक्षा के साथ सेवा भाव दिखाई दे रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 13.07.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना में शिव भक्त श्रद्धालुओं को फ्रूटी वितरित की गयी तथा सभी से कुशलता पूछी गयी। हर्षाेल्लास के वातावरण में बम भोले के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया। पुलिस द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की गयी। साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं को बताया गया कि महत्वपूर्ण फोन नम्बर हाइवे पर थोडे-थोडे अंतराल में अंकित है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों अथवा 112 डायल करें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी तत्काल सहायता की जाएगी, मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए 24*7 तत्पर है


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही