
टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक मे नैल गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार से दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक भारी-भरकम चीड़ का पेड़ उखड़कर दो छात्रों पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान नैल पिलखी गांव के आरव बिष्ट (16 वर्ष, कक्षा 10) और नैल गांव की मानसी (14 वर्ष, कक्षा 9) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों अन्य छात्रों के साथ घर लौट रहे थे, जो उनके आगे-पीछे चल रहे थे। अन्य बच्चों ने भागकर किसी तरह जान बचाई और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की कोशिश की, लेकिन पेड़ की विशालता के कारण शव निकालना कठिन हो गया। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरव के पिता देहरादून और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। बच्चों की असामयिक मौत से नैल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही