
चार धाम यात्रा 2024 के दृष्टिगत श्री शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश तथा श्रीमती कुमकुम जोशी उपजिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा संयुक्त रूप से ट्रांसिट कैंप तथा आईएसबीटी परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शौचालय, पार्किंग, पेयजल, अतिक्रमण, रेन बसेरा आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आईएसबीटी स्थित रैन बसेरा की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की निर्देश दिए गए। आईएसबीटी एवं ट्रांजिट कैंप में चार धाम यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ऋषिकेश की ओर से मोबाइल टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने तथा नगर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान चार धाम यात्रा मार्ग में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने तथा हटाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान श्री तरुण लखेड़ा अवर अभियंता, श्री अभिषेक मल्होत्रा सफाई निरीक्षक, श्री शोभाराम जोशी लेखपाल आदि उपस्थित हुए।

More Stories
चिड़ोंवाली मंदाकनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मौजूद अधिकारियो को एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश.!
कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान,एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित,एसएसपी ने कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओ की ली जानकारी,सामने आई समस्याओ के त्वरित निस्तारण के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु