
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। स्थानीय मालगोदाम रोड पर आजकल सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के चलते कार्यदायी संस्था द्वारा मालगोदाम रोड पर मोड़ पर सड़क को वाहनों के आने व जाने के लिए पूरी तरह बंद कर दिए जाने से झूला पुल रोड पर वाहनों का संचालन गाड़ी घाट तिराहे से सिद्ध बली मार्ग होते हुए बाजार की ओर किया गया, लेकिन सिद्ध बली मार्ग के संकरा होने के कारण तथा रतनपुर कुम्भी चौड जाने वाले वाहनों के दबाव के चलते गाड़ी घाट तिराहे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी घाट तिराहे पर लगे जाम को खुलवाया। इस दौरान वाहन चालकों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि गाड़ी घाट तिराहे पर अक्सर सुबह-शाम वाहनों के भारी दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पुलिस प्रशासन के पास यहां यातायात नियंत्रण के लिए न तो यातायात का कोई पुलिस कर्मी है और ना ही एक होमगार्ड तक है, जबकि इस क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान हैं। यहां तक कि क्षेत्र की चीता पुलिस भी नदारद रहती है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री