गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र लिए। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला और निर्दलीय देवेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं। अब तक सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिये हैं। नामांकन प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र आरओ कार्यालय में जमा नहीं किया है। अब तक नामांकन प्रपत्र लेने वालों में हिम्मत सिंह नेगी सैनिक समाज पार्टी, दिलवर सिंह फरस्वाण आम आदमी पार्टी, सुनील हटवाल निर्दलीय, राजेन्द्र भण्डारी भाजपा, नवल खाली निर्दलीय, लखपत सिंह बुटोला कांग्रेस, देवेन्द्र सिंह राणा निर्दलीय शामिल है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश