थराली (चमोली)। चमोली जिले के पिंडर घाटी के गांवो, कस्बो, बाजारों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चों तथा बुजुर्गों को घर से निकलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। मंगलबार को थराली में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती किया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट ने बताया नगर पंचायत वार्ड दो मे रह रही महिला नूरजहां पत्नी अशफाक अहमद पर बंदरों ने झपटा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे महिला के गले की हड्डी टूट गई तथा कई जगह चोटिल हो गई। उन्होंने बताया आए दिन बंदरों ने आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बाबत कई बार नगर पंचायत तथा वन विभाग को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस कारण लोगों में रोष बना हुआ है। नव दुर्गा जागृति समिति के सदस्यों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक , 25 जुलाई को ‘रन फॉर कारगिल हीरोज़’ यात्रा को बेहतर रूप देने के दिये निर्देश !
पहाड़ो की रानी मसूरी मे दिखी बिल्डर की दबंगई,तीन साल पहले लगी सरकारी सील को तोड़कर बना दिये फ्लैट,हाई कोर्ट की सख़्ती के बाद mdda ने करीब चार दर्ज़ेन फ्लैट दोबारा किये सील!
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, युवाओं की नशो मे जहर भरने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत मे सलाखों के पीछे पहुंचना देहरादून पुलिस का पहला कर्तव्य है -प्रमेंद डोभाल एसएसपी देहरादून !