
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए आज सात प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किए गए। 20 मार्च से 26 मार्च आज तक कुल आठ प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामाकंन प्रक्रिया के तहत आज 26 मार्च को भाजपा से अनिल बलूनी के अलावा अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एसयूसीआई (कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी और आशुतोष नेगी ने यूकेडी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक कुल आठ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तथा 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी, जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।


More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी