उत्तराखंड में सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कल अजय भट्ट के नामांकन में होंगे शामिल……
देहरादून: आज मंगलवार हल्द्वानी स्थित निजी होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

आज मंगलवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रकाश रावत के बड़े भाई श्री बिशन सिंह रावत के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूरन चंद शर्मा एवं भूतपूर्व सैनिक जगमोहन सिंह ढैला के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बँधाया।


More Stories
बद्री चन्द सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त, सचिव शैलेश बगौली ने आदेश किये जारी
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा, 3 दिनों में कुल 6733 यात्रियों को प्रदान की गई ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच