राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम रतनपुर सुखरौ और ग्रास्टनगंज में दो अलग-अलग शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि रतनपुर निवासी 37 वर्षीय युवक नरेंद्र देवराडा का उसके घर के अंदर सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पता चला है कि शनिवार को युवक अपने दोस्तों के साथ घर में दारू पार्टी कर रहा था। आज सुबह जब आसपास के इलाके में बदबू फैलने लगी तो शक होने पर घर के भीतर देखा गया। जहां युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ मिला। युवक तलाकशुदा था और घर में अकेला ही रहता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दूसरा मामला ग्राम ग्रास्टनगंज का है। ग्रास्टनगंज निवासी 62 वर्षीय दिनेश चंद्र का शव कमरे में पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भिजवा दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ
मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर 31 अगस्त को देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित