March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार के बहादराबाद मे शव मिलने से फैली सनसनी, तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है लाश,पुलिस ने जताई हत्या की आशंका।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

पुलिस ने ब्लाक बहादराबाद के गेट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को राहगीरो को बहादराबाद ब्लाक के गेट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसकी स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुँची। पुलिस ने शव की पहचान आसपास कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नही हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी रखवा दिया। बहादराबाद उप निरीक्षक विजयप्रकाश ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है शव के पास एक धारदार हथियार बरााम हुआ है मृतक के शरीर पर कुछ घाव भी नजर आ रहे है शव लगभग तीन चार दिन पुराना है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल पायेगा।

Share