
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन मे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अनुपालन में कार्यवाही करते हुए दिनांक 24/02/2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सारना नदी के किनारे स्थित राजा के ढाबा के पास से एक अभियुक्त सागर पोखरियाल को 02 किलो 64 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जनपद पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा रोजगार की तलाश में देहरादून आया था, जहां नशेडियों की संगत में पड कर वो स्वयं भी नशे का आदी हो गया। अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा जल्द पैसा कमाने के चक्कर में उसके द्वारा उक्त गांजे को कम दामों में खरीद कर उसे सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र तथा शिवनगर बस्ती में अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
सागर पोखरियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद पोखरियाल निवासी ग्राम जुई, थाना थालीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी:-*
02 किलो 64 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० बबीता रावत
2- कां० शीशपाल
3- कां० फरमान
4- कां० प्रवीण
5- का० चालक संदीप

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ