
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”*के तहत कार्यवाही करते हुए*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने *अभियुक्तो की बिना नंबर की स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों/अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ साथ शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दिनांक 09-05-2026 को थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की डीबीएस कॉलेज के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो लड़के बैठे है, जो आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार तथा लड़ाई झगड़े पर उतारू होकर गाड़ी को आगे पीछे कर रहे थे। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर दोनों लड़कों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो लडके और अधिक उत्तेजित होकर अन्य लोगो के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, जिनसे उनके वाहन के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिस पर उक्त कार को मोटर वाहन अधि0 मे सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार किये व्यक्तियों का विवरण*
1- शिवम पुत्र अशोक निवासी- डी.बी.एस कालेज के पास, सेलाकुई, देहरादून, उम्र-21 वर्ष
2- तंजीम पुत्र निसार अहमद निवासी- बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र-30 वर्ष

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !