
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर लिखित तहरीर दी की अब्बू साले उर्फ तालिब नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया तथा उनकी पत्नी घर से उनके 03 साल के बेटे तथा ज्वैलरी व नगदी को भी साथ लेकर गई है। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0: 101/25 धारा 140(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अपहृता व वादी के पुत्र की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर अभियुक्त के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त एसओजी टीम की सहायता से अभियुक्त के मोबाइल नम्बर तथा सभी सोशल मीडिया एकांउट की सर्विलांस के माध्यम से मानीटरिंग की गई, जिससे पुलिस टीम को अभियुक्त के रूडकी हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल एक टीम को जनपद हरिद्वार रवाना किया गया।
टीम द्वारा हरिद्वार में अभियुक्त के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्त अब्बू साले उर्फ तालिब पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम साकीन करिआर थाना डगरवा जिला पूर्णिया बिहार, हाल- बिकानेर वाली गली सेलाकुई देहरादून को ग्राम सुनहरा, थाना गंगनहर, रुडकी, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता, उसके 03 वर्षीय पुत्र तथा महिला द्वारा अपने साथ ले जाई गई ज्वैलरी तथा नगदी बरामद हुई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अब्बू साले उर्फ तालिब पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम- साकीन करिआर, थाना डगरवा, जिला पूर्णिया बिहार, हाल-बिकानेर वाली गली, सेलाकुई, देहरादून
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०ऩि० कृपाल सिंह
3- का० प्रवीण
*एसओजी टीम :-*
1- का० आशीष
2- का० जितेन्द्र

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!