चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
कल शाम के समय परमार्थ घाट हरिद्वार में नदी में नहाते हुए 2 बच्चे डूब गए थे। दोनो बच्चे कानपुर के रहने वाले थे जो अपने परिवार संग यहां आए थे, इसी दौरान दोनों बच्चे नदी में चले गए और नदी में तैरने के प्रयास में डूब गए।
आज दिनाँक 11 जून सुबह से एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम व जल पुलिस हरिद्वार द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ डीप डाइवर पंकज बिष्ट द्वारा 15 से 20 फीट गहराई में जाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। टीम द्वारा शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
*हर्ष पुत्र राकेश उम्र 13 बर्ष ग्राम सपाई, थाना विधनु कानपुर,*
का शव बरामद कर लिया गया है।
*नमन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप उम्र 15 वर्ष ग्राम सराय , थाना कल्याणपुर, जिला कानपुर* का सर्च ऑपरेशन जारी है।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश