चमोली। शनिवार को अलकनंदा नदी के किनारे, कर्णप्रयाग के निकट लंगासू में एक राफ्ट जिसमे 09 लोग सवार थे, के पलटने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन अचानक नदी के एक तीव्र मोड़ पर उनकी राफ्ट पलट गई। उस राफ्ट में सवार सभी नौ लोग पानी में गिर गए। किसी तरह पांच लोग तैरकर किनारे तक पहुंच गए, लेकिन चार व्यक्ति नदी के बीच एक छोटे से टापू पर फंस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। गोचर से उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने तेजी से कार्यवाही की। टीम ने अपनी कुशलता और साहस का परिचय देते हुए अलकनंदा की तीव्र धारा और विपरीत परिस्थितियों का सामना किया।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से चारों व्यक्तियों तक पहुँच बनाकर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे लाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन त्वरित और सामूहिक प्रयासों से मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में सफलतापूर्वक किया गया। सभी नौ व्यक्ति अब सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ टीम और पुलिस बल की तत्परता और बहादुरी के कारण लोगों को बचाया गया।



More Stories
दून पुलिस ने फ्लैशलाइट व हूटर लगाकर रौब गांठने वाले व्यक्ति की उतारी खुमारी, खुद को केंद्रीय मंत्रालय का ऑफिसर बताकर पुलिसकर्मियों पर झाड़ रहा था रौब
निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड STF व सी बी सी आई डी की बड़ी कार्यवाही ₹50,000 का इनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी गिरफ्तार