पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में बुधवार को उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाये रखने के दिये निर्देश।
बुधवार को उपजिलाधिकारी ने सीएचसी पोखरी के औचक निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पायी जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खामियों में सुधार लाने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए। निरीक्षण के दोरान एसडीएम ने स्टोर रुम, दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, वार्ड, पैथालॉजी लैब, ड्यूटी चार्ट, डाक्टर कक्षों, फार्मेसिस्ट कक्ष, साफ सफाई आदि को देखा। निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के लिए सीएचसी अधीक्षक डा. गरिमा को निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखी जाय। निरीक्षण के दौरान एलडीसी कर्मचारी रोहित मैठाणी अनुपस्थित पाया गया जिसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा. गरिमा, डा. अंशुमन, डा. राजकुमार, डा. प्रियम गुप्ता, फार्मेसिस्ट लखपत नेगी, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक