-एसपी चमोली की आम नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोचर कस्बे में स्कूटी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव के बढ़ते हुए पुलिस ने विवाद में आरोपित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को गोचर कस्बे में स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद मारपीट तक पहुंच गया जिसमें स्कूटी स्वामी कैलाश बिष्ट घायल हो गया था। मामले में पुलिस चौकी गोचर की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया और मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में रिजवान समेत 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण दो समुदायों से जुडा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी से मारपीट और गाली गलौज करने वाले चार आरोपी 21 वर्षीय राजारामपुर नजीबाबाद निवासी सादाब अहमद पुत्र इलीयास अहमद, 28 वर्षीय उस्मान पुत्र सरीफ अहमद, 26 वर्षीय आसीफ पुत्र तस्लीम अहमद और सहारनपुर निवासी 26 वर्षीय सारीक पुत्र कादिर खान हाल निवासी गौचर को गिरफ्तार किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात है। पुलिस की ओर से आमजनमानस से लगातार शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। उन्होने आमजनमानस से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा