देहरादून के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर उस वक्त अफगानिस्तान तफरी मच गई जब एक विदेशी नागरिक के बैग मे से स्क्रीनिंग के दौरान हिन्दुस्तान मे प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन निकल आया मामले की जानकारी मिलते ही वादिनी श्रीमति सुनीता सिंह (महिला निरीक्षक CISF) एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट,देहरादून एयरपोर्ट द्वारा चौकी जौलीग्रान्ट, थाना डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 27.11.2022 को एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट मे दौराने स्क्रींनिग चैंकिग में विदेशी नागरिक VICTOR SEMENOV S/O ALEXANDROVICH R/O H.N.-5 STREET MICHURINASKY MOSCOW (RUSSIA) से प्रतिबन्धित सैटालाइट फोन अवैध रूप से अपने साथ रखने पर CISF के द्वारा सैटालाइट फोन बरामद किया गया है। जिस पर चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट द्वारा बरामद प्रतिबन्धित सैटालाईट फोन व उक्त विदेशी नागरिक को नियमानुसार हिरासत मे लेकर वादिनी श्रीमति सुनीता सिंह (महिला निरीक्षक CISF) के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 424/2022 धारा- 4/20 भारतीय टेलीग्राम एक्ट 1885 व 3/6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 बनाम VICTOR SEMENOV पंजीकृत किया गया तथा पंजीकृत अभियोग की विवेचना चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट उ0नि0 उत्तम रमोला के सपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे विदेशी नागरिक/अभि0 उपरोक्त के विरूद्ध आरोप पत्र किता कर मय आरोप-पत्र के सम्बन्धित मा0न्या0 पेश किया जा रहा है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश