
दिनांक 27/11/2022 को थाना पटेलनगर पर वादी मो0 अजीम पुत्र फुरकान अहमद नि0 संस्कृति लोक कालोनी गली न0 2D देहरादून ने तहरीर दी कि मेरी मो0सा0 बुलेट क्लासिक सिल्वर रंग सं0-UK07BG8997 मो0सा0 जो कि मेरे घर के सामने दरवाजे के पास खड़ी थी जो रात 11.30 बजे नही थी आस-पास पता करने पर कुछ पता नही चला जिसे को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है जिस पर थाना पटेलनगर पर अज्ञात मोटर साईकिल चोरी के विरुद्व अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः –
=========================
बुलेट मो0सा0 चोरी की गम्भीरता को देखते हुये *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिह कुँवर* द्वारा घटना के अनावरण हेतु निर्देश पारित करते हुये *पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल* व *सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर श्री सर्वेस पंवार* को निर्देशित किया गया, जिस पर उपरोक्त दोनो अधिकारिंयों के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु 02 पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा वादी से गहनता से पूछताछ कर घटनास्थल पर आने जाने मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया वीर की सूचना पर अभियुक्त मो0 अयान पुत्र अब्दुल कय्यूम नि0 लेन-नं0-सी-24 टर्नर रोड, मोरोवाला, देहरादून उम्र-26 वर्ष को चोरी हुई मो0सा0 सं0-UK07BG8997 बुलट क्लासिक-350 रायल इनफील्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कमाननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया जिन्हे जिला कारागार सुद्दोवाला दाखिल किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त* -मो0 अयान पुत्र अब्दुल कय्यूम नि0 लेन-नं0-सी-24 टर्नर रोड, मोरोवाला, देहरादून उम्र-26 वर्ष।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः*
— मो0सा0 बुलेट CLASSIC 350 नं0-UK07BG8997।

More Stories
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार