गोपेश्वर (चमोली)। संकल्प अभियान चमोली की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को वन पंचायत टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पदम और आंवले के डेढ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया, वहीं दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बंज्याणी में पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पौध रोपण किया गया तथा महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर रिंकू रावत, सरपंच भरत बिष्ट, रजनी रावत, कुसुम देवी, जयपाल सिंह, संदीप तिवारी, विशेश्वरी देवी, सुरजीत खत्री, दिनेश तिवारी, महेंद्र रावत, दमयंती देवी, गीता देवी, सतेश्वरी तिवारी, रामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
इधर दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से गोपेश्वर मंडल हाईवे पर बंज्याणी में डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी, चरण पादुका गोथल समिति की सचिव मीना तिवारी, गोयश ट्रस्ट की संस्थापिका कवि गीता मेदोली, लोकार्पण ट्रस्ट के संस्थापक सूर्य प्रकाश, जीएनईएच प्रोडक्शन के संस्थापक सुनील पुंडीर, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी अध्यापक कुंवर सिंह रावत ने बंज्याणी में बांज के सौ से अधिक पौधों का रोपण कर अपने वातावरण को स्वच्छ बनाये जाने की अपील आम जनमास से की। साथ प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की तथा कूडे को नियत स्थान पर फैकने की अपील भी की।

More Stories
अब नहीं होंगी निजी संस्थानों मे सर्वच्च की लड़ाई, एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधिकारियो की बैठक मे दिये सख्त निर्देश, निजी संस्थान और पीजी संचालको पर कड़ी नज़र रखने के दिये निर्देश, रेस्टोरेंट संचालको को भी दीं गई कड़ी हिदायत !
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री